TikTok के फाउंडर झांग यिमिंग बने चीन के सबसे अमीर व्यक्ति, ByteDance की सफलता ने बदल दी किस्मत! 2025

नमस्कार दोस्तों, दुनिया में ऐसे कई बिजनेस टायकून हैं, जिन्होंने अपनी काबिलियत, मेहनत और दूरदर्शिता के दम पर करोड़ों-अरबों की संपत्ति बनाई है। जब बात टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की होती है, तो एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग और जैक डोर्सी जैसे नाम सबसे पहले दिमाग में आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीन का सबसे अमीर शख्स कौन है?

वह इंसान जिसने एक ऐसी कंपनी बनाई, जिसने पूरी दुनिया के सोशल मीडिया की परिभाषा ही बदल दी? यह शख्स हैं झांग यिमिंग। झांग यिमिंग वही व्यक्ति हैं, जिनकी कंपनी ने TikTok जैसी क्रांतिकारी ऐप लॉन्च की थी, जिसने महज कुछ ही सालों में पूरी दुनिया के युवाओं के बीच एक ट्रेंड बना दिया।

झांग यिमिंग अब चीन के सबसे अमीर आदमी बन चुके हैं और उनकी कुल संपत्ति अब 65 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है। यही नहीं, झांग अब दुनिया के 23वें सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं। उनकी इस सफलता के पीछे एक लंबी कहानी है, जो संघर्ष, इनोवेशन और नए आइडियाज से भरी हुई है। आज हम इसी विषय पर गहराई में चर्चा करेंगे।

झांग यिमिंग का जन्म 1983 में चीन के फ़ुज़ियान जिले के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके माता-पिता सरकारी नौकरी में थे और एक सादे लेकिन अनुशासित जीवन के आदी थे। झांग के माता-पिता का सपना था कि उनका बेटा अच्छी पढ़ाई करे और एक स्थिर नौकरी हासिल करे। झांग ने बचपन से ही तकनीक और गणित के प्रति गहरी रुचि दिखाई थी।

उनके माता-पिता ने उनकी रुचि को समझते हुए उन्हें higher education के लिए प्रोत्साहित किया। झांग ने चीन के नानकाई विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उन्होंने पहले माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई की थी, लेकिन बाद में उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में भी रुचि ली और इस फील्ड में अपना करियर बनाने का फैसला किया।

झांग यिमिंग ने पढ़ाई के बाद अपने करियर की शुरुआत एक डिजिटल ट्रैवल बुकिंग स्टार्टअप कुक्सुन से की। यह कंपनी ऑनलाइन ट्रैवल बुकिंग सर्विस मुहैया कराती थी। झांग यहां एक इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। झांग के लिए यह पहली नौकरी थी, जहां उन्होंने टेक्नोलॉजी के साथ-साथ सेल्स और बिजनेस स्किल्स भी सीखीं। झांग ने कुक्सुन में अपने दूसरे साल तक 40 से 50 लोगों की टीम का Management किया। यह उनके करियर के लिए एक बड़ा अनुभव था। झांग ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि कुक्सुन में काम करने के दौरान उन्हें सेल्स और मैनेजमेंट स्किल्स सीखने का मौका मिला, जिसने उनके भविष्य के बिजनेस वेंचर में बड़ी मदद की।

इसके बाद झांग ने कुछ समय के लिए माइक्रोसॉफ्ट में भी काम किया। माइक्रोसॉफ्ट जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में काम करना हर किसी के लिए एक सपने की तरह होता है, लेकिन झांग के लिए यह अनुभव काफी अलग रहा। झांग ने बताया था कि माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी उनके लिए “उबाऊ” हो गई थी। वहां की कड़ी संरचना और सीमित क्रिएटिविटी ने उन्हें परेशान कर दिया। वह किसी ऐसी जगह काम करना चाहते थे, जहां उन्हें आजादी मिले और अपने इनोवेटिव आइडियाज को लागू करने का मौका मिले। माइक्रोसॉफ्ट में कुछ समय बिताने के बाद झांग ने नौकरी छोड़ दी और अपनी कंपनी शुरू करने का मन बनाया।

2012 में झांग यिमिंग ने (ByteDance) की नींव रखी। उस समय वह 29 साल के थे। उन्होंने बीजिंग में अपने चार बेडरूम वाले अपार्टमेंट से इस कंपनी की शुरुआत की। झांग को शुरू से ही टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में गहरी रुचि थी। उन्होंने एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने का सोचा, जो लोगों की रुचि के आधार पर उन्हें कंटेंट की सिफारिश कर सके। इस आइडिया को लेकर झांग ने बाइटडांस की शुरुआत की और जल्द ही कंपनी का पहला प्रोडक्ट मार्केट में लॉन्च किया।

बाइटडांस का पहला प्रोडक्ट एक न्यूज ऐप, Toutiao था, जो AI की मदद से यूजर्स को उनकी रुचि के आधार पर न्यूज आर्टिकल्स और कंटेंट की सिफारिश करता था। Toutiao को जबरदस्त सफलता मिली और यह चीन के सबसे पॉपुलर न्यूज प्लेटफॉर्म्स में से एक बन गया। इस सफलता ने झांग को हौसला दिया और उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर, एक और नया प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी।

2016 में झांग ने Douyin नाम की एक वीडियो शेयरिंग ऐप लॉन्च की। इस ऐप का मुख्य उद्देश्य था कि यूजर्स 15 से 60 सेकंड के छोटे-छोटे वीडियो बनाएं और उन्हें शेयर करें। Douyin ने बहुत तेजी से लोकप्रियता हासिल की। चीन के युवाओं के बीच इस ऐप को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। झांग ने देखा कि Douyin के कॉन्सेप्ट में ग्लोबल मार्केट के लिए काफी संभावना है। इसलिए उन्होंने Douyin को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च करने का फैसला किया।

2017 में Douyin को TikTok के नाम से इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया गया। TikTok ने कुछ ही महीनों में पूरी दुनिया में धूम मचा दी। अमेरिका, भारत, यूरोप और दक्षिण एशिया के देशों में TikTok के यूजर्स की संख्या लाखों में पहुंच गई। TikTok के अनोखे एल्गोरिद्म ने इसे युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय बना दिया। झांग का कहना है कि TikTok का एल्गोरिद्म इस तरह से डिजाइन किया गया है कि, यह यूजर्स की रुचि के आधार पर उन्हें वीडियो सिफारिश करता है। इस वजह से TikTok पर लोग घंटों तक वीडियो देखते रहते थे।

TikTok की सफलता ने झांग यिमिंग को एक ग्लोबल बिजनेस आइकन बना दिया। 2018 तक TikTok के 100 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हो चुके थे। हालांकि, TikTok की बढ़ती लोकप्रियता के कारण झांग को कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। 2020 में भारत ने TikTok पर बैन लगा दिया, जिससे कंपनी को बड़ा झटका लगा। इसके अलावा, अमेरिकी सरकार ने भी TikTok के खिलाफ जांच शुरू की और इसकी डेटा प्राइवेसी को लेकर सवाल उठाए।

2021 में झांग ने बाइटडांस के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया। इस फैसले के पीछे मुख्य कारण चीन सरकार का दबाव बताया गया। हालांकि, झांग ने कंपनी में अपनी 41% हिस्सेदारी बरकरार रखी। उन्होंने कहा कि वह कंपनी के रोजाना के कामकाज से खुद को अलग करना चाहते हैं, लेकिन कंपनी की AI रणनीति और भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर काम जारी रखेंगे।

झांग यिमिंग की संपत्ति अब 65 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है, जिससे वह चीन के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, दूरदर्शिता और इनोवेशन के दम पर एक साधारण आइडिया को एक ग्लोबल बिजनेस मॉडल में बदल दिया। झांग की कहानी इस बात का प्रमाण है कि सही रणनीति और मेहनत से कोई भी इंसान शून्य से शुरुआत करके एक नया इतिहास रच सकता है।

झांग ने सिर्फ एक कंपनी नहीं बनाई, बल्कि उन्होंने टेक्नोलॉजी की दुनिया को एक नई दिशा दी। उनका सफर आज की युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है कि अगर इंसान के पास सही आइडिया और जुनून हो, तो वह दुनिया के किसी भी कोने में सफलता हासिल कर सकता है।

Conclusion

अगर हमारे आर्टिकल ने आपको कुछ नया सिखाया हो, तो इसे शेयर करना न भूलें, ताकि यह महत्वपूर्ण जानकारी और लोगों तक पहुँच सके। आपके सुझाव और सवाल हमारे लिए बेहद अहम हैं, इसलिए उन्हें कमेंट सेक्शन में जरूर साझा करें। आपकी प्रतिक्रियाएं हमें बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

GRT Business विभिन्न समाचार एजेंसियों, जनमत और सार्वजनिक स्रोतों से जानकारी लेकर आपके लिए सटीक और सत्यापित कंटेंट प्रस्तुत करने का प्रयास करता है। हालांकि, किसी भी त्रुटि या विवाद के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। हमारा उद्देश्य आपके ज्ञान को बढ़ाना और आपको सही तथ्यों से अवगत कराना है।

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे GRT Business Youtube चैनल पर भी विजिट कर सकते हैं। धन्यवाद!”

Spread the love

Leave a Comment