Jim Walker ने की भविष्यवाणी, 2025 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में होंगे बड़े बदलाव!

नमस्कार दोस्तों, क्या एक बार फिर से दुनिया 2008 जैसी आर्थिक मंदी की ओर बढ़ रही है? क्या Global अर्थव्यवस्था फिर से एक गहरे संकट में फंसने वाली है? 2008 की आर्थिक मंदी को करीब से देखने और उसकी सटीक भविष्यवाणी करने वाले प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, Jim Walker ने अब 2025 के लिए जो भविष्यवाणी की है, वह Investors को चिंता में डाल सकती है। वॉकर ने साफ तौर पर कहा है कि 2025 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को गंभीर मंदी का सामना करना पड़ेगा।

लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस मंदी से भारत के बाजार को फायदा मिल सकता है। वॉकर के इस बयान ने Investors का ध्यान खींचा है, खासकर उन लोगों का जो global level पर हो रही आर्थिक हलचल को लेकर चिंतित हैं। आखिर जिम वॉकर ने ऐसा क्यों कहा है? क्यों उन्हें लगता है कि अमेरिकी मंदी के बावजूद भारत के बाजार को फायदा होगा? और 2025 में Global अर्थव्यवस्था किस दिशा में जाएगी? आज हम इसी विषय पर गहराई में चर्चा करेंगे।

Jim Walker का नाम आर्थिक जगत में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। उनकी भविष्यवाणियां अक्सर सटीक साबित होती रही हैं। 2008 में जब अमेरिका में financial crisis की शुरुआत हुई थी, तब Jim Walker ने सबसे पहले इस मंदी का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिकी बैंकिंग सिस्टम में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां हो रही हैं, जो एक बड़े आर्थिक संकट को जन्म देंगी। उनकी भविष्यवाणी सटीक साबित हुई थी।

अमेरिका में (Subprime Mortgage Crisis) के कारण बड़े बैंक दिवालिया हो गए थे। इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा था। भारतीय बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा था। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट आई थी। लाखों लोगों की नौकरियां चली गई थीं और Global बाजारों से खरबों डॉलर की पूंजी निकल गई थी।

अब Jim Walker ने फिर से एक गंभीर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि 2025 में अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मंदी का सामना करना पड़ेगा। वॉकर के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर की वैल्यू में कम से कम 10% की गिरावट हो सकती है। इसका मतलब है कि डॉलर की कमजोरी से Global व्यापार और Investment प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि डॉलर में गिरावट से अमेरिका के बाजारों पर बुरा असर पड़ेगा।

अमेरिकी कंपनियों के मुनाफे में कमी आएगी, शेयर बाजारों में गिरावट होगी और Investors का भरोसा टूटेगा। वॉकर ने कहा कि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ रही हैं, महंगाई दर उच्चतम स्तर पर है और सरकारी खर्च बढ़ रहा है। इन सभी कारणों से अमेरिकी बाजार पर दबाव बना रहेगा।

लेकिन वॉकर ने भारत को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका की मंदी से भारतीय बाजार को फायदा मिल सकता है। वॉकर के अनुसार, जब अमेरिकी डॉलर कमजोर होता है, तो इसका सीधा फायदा उभरते बाजारों को मिलता है। भारत एक उभरती अर्थव्यवस्था है और अमेरिकी मंदी के बाद भारतीय बाजार में  (Foreign Institutional Investment – FII) बढ़ सकता है।

डॉलर की कमजोरी के कारण Foreign investors भारतीय बाजार में पैसा लगाएंगे। इससे सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती आ सकती है। वॉकर ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मौजूदा समय में स्थिर है और सरकार की नीतियां स्पष्ट और स्थायी हैं।

Jim Walker ने कहा कि भारत का आर्थिक परिदृश्य मजबूत है। उन्होंने कहा कि भारत में उपभोक्ता खर्च लगातार बढ़ रहा है, इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकारी Investment बढ़ रहा है और स्टार्टअप सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत में डिजिटलाइजेशन ने अर्थव्यवस्था को नई गति दी है। उन्होंने कहा कि भारत की नीति स्थिर है और सरकार की ओर से Investment के अनुकूल माहौल बनाया गया है। इस वजह से भारत global recession के प्रभाव से बच सकता है। उन्होंने कहा कि भारत में IT सेक्टर, फार्मा सेक्टर, ऑटो सेक्टर और कंज्यूमर सेक्टर में ग्रोथ की संभावनाएं मजबूत हैं।

इसके अलावा, वॉकर ने कहा कि अमेरिका की मंदी के कारण चीन की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि चीन पहले से ही आर्थिक दबाव में है। चीन की अर्थव्यवस्था पिछले कुछ वर्षों से कमजोर हो रही है। रियल एस्टेट सेक्टर में संकट, सरकारी नियंत्रण और Global व्यापार तनावों ने चीन की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। वॉकर ने कहा कि चीन की कमजोर स्थिति से भारत को फायदा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि चीन की जगह भारत Global investment का केंद्र बन सकता है। भारत के पास cheap labor force, मजबूत उपभोक्ता बाजार और स्थिर सरकार है। इससे भारत को Global कंपनियों के Investment का लाभ मिल सकता है।

Jim Walker ने कहा कि 2025 में Global बाजारों में अस्थिरता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप की मंदी से Global बाजार प्रभावित होंगे। लेकिन भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देश इस संकट से बच सकते हैं। वॉकर ने कहा कि भारत के बाजार में Investors को लॉन्ग टर्म के नजरिए से Investment करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में भारतीय बाजार में वैल्यूएशन High level पर है, लेकिन लॉन्ग टर्म में इसमें ग्रोथ की संभावनाएं बनी हुई हैं।

इसके अलावा, Jim Walker ने कॉपर के बारे में भी बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में कॉपर की मांग तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि (Electric Vehicle), (Renewable Energy) और ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स से कॉपर की मांग बढ़ेगी। वॉकर ने कहा कि कॉपर की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने Investors को सलाह दी है कि वे कॉपर में लॉन्ग टर्म के नजरिए से Investment करें। उन्होंने कहा कि कॉपर की Supply सीमित है, जबकि मांग तेजी से बढ़ रही है। इससे कॉपर की कीमतों में तेजी आ सकती है।

Jim Walker ने कहा कि Investors को 2025 की मंदी को लेकर तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि Investors को अपने पोर्टफोलियो को (Diversify) करना चाहिए। उन्होंने कहा कि Investors को डॉलर पर निर्भरता कम करनी चाहिए और उभरते बाजारों  में Investment बढ़ाना चाहिए। वॉकर ने कहा कि भारतीय बाजार, दक्षिण-पूर्व एशियाई बाजार और ब्राजील जैसे बाजारों में Investment के अच्छे अवसर हैं। उन्होंने कहा कि Investors को कम जोखिम वाले शेयरों और सरकारी बांड में Investment बढ़ाना चाहिए।

Jim Walker ने अंत में कहा कि 2025 की मंदी एक बड़ा आर्थिक संकट हो सकता है, लेकिन भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए यह एक अवसर भी है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और global recession के बावजूद भारतीय बाजार में ग्रोथ की संभावनाएं बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि भारत में Investors को धैर्य बनाए रखना चाहिए और लॉन्ग टर्म के नजरिए से Investment करना चाहिए। वॉकर ने कहा कि भारत की आर्थिक नीति, मजबूत उपभोक्ता मांग और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारतीय बाजार को global recession के असर से बचा सकती है।

अब सवाल यह है कि क्या Jim Walker की भविष्यवाणी इस बार भी सही साबित होगी? क्या भारत global recession के असर से बच पाएगा? क्या भारतीय बाजार में ग्रोथ का सिलसिला जारी रहेगा? समय ही इन सवालों का जवाब देगा। लेकिन एक बात तो तय है कि 2025 का साल Global बाजारों के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।

Conclusion

अगर हमारे आर्टिकल ने आपको कुछ नया सिखाया हो, तो इसे शेयर करना न भूलें, ताकि यह महत्वपूर्ण जानकारी और लोगों तक पहुँच सके। आपके सुझाव और सवाल हमारे लिए बेहद अहम हैं, इसलिए उन्हें कमेंट सेक्शन में जरूर साझा करें। आपकी प्रतिक्रियाएं हमें बेहतर बनाने में मदद करती हैं।

GRT Business विभिन्न समाचार एजेंसियों, जनमत और सार्वजनिक स्रोतों से जानकारी लेकर आपके लिए सटीक और सत्यापित कंटेंट प्रस्तुत करने का प्रयास करता है। हालांकि, किसी भी त्रुटि या विवाद के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। हमारा उद्देश्य आपके ज्ञान को बढ़ाना और आपको सही तथ्यों से अवगत कराना है।

अधिक जानकारी के लिए आप हमारे GRT Business Youtube चैनल पर भी विजिट कर सकते हैं। धन्यवाद!”

Spread the love

Leave a Comment